स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या जरूरी : कुलपति
Azamgarh News - आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में योग दिवस 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निजी अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने स्वस्थ जीवन के लिए...

आजमगढ़,संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमबांध स्थित केंद्रीय पुस्तकालय हाल में एक निजी अस्पताल के सहयोग से योग दिवस 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डाक्टरों ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक जानकारी दी गई। कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि अगर हम अपनी दिनचर्या और खान-पान में निरंतरता बनाए रखकर स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों से पठन-पाठन में गुणवत्ता, छात्र सहभागिता, अनुसंधान, प्लेसमेंट जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. मनीष त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ शरीर से स्वस्थ मन मतिष्क का विकास होता है। हम सभी फिजिकली फिट रहेंगे तो निश्चय ही पठन-पाठन अच्छा होगा।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद ने कहा कि अपने व्यस्त जीवन में यदि हम नियमित योग करें तो कोई दिक्कत नहीं होगी। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रशांत, डॉक्टर प्रियंका, डॉक्टर शुभम, डॉक्टर त्रिशिका, भूपेंद्र पांडेय, विपिन शर्मा, मुलायम, धर्मेंद्र उपस्थित रहे। संचालन डॉक्टर प्रवेश कुमार सिंह ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।