Anganwadi Worker Recruitment Results Released for 11 Blocks आंगनबाड़ी का परिणाम जारी, एनआईसी की साइट पर देखें सूची, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsAnganwadi Worker Recruitment Results Released for 11 Blocks

आंगनबाड़ी का परिणाम जारी, एनआईसी की साइट पर देखें सूची

Badaun News - आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती के 11 ब्लॉकों का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। 14 मार्च 2024 को विज्ञापन जारी होने के बाद, 24 अप्रैल तक आवेदन किए गए। चयनित आवेदकों की सूची एनआईसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 3 May 2025 12:57 AM
share Share
Follow Us on
 आंगनबाड़ी का परिणाम जारी, एनआईसी की साइट पर देखें सूची

आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती का 11 ब्लॉकों का परिणाम शुक्रवार के लिए जारी हो गया और शेष पांच ब्लॉकों का परिणाम भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित आवेदकों का पूर्ण विवरण एवं चयन सूची जनपद की एनआईसी वेबसाइट https://budaun.nic.in/ पर उपलब्ध है। इस साइट पर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती का परिणाम देखा जा सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 459 पदों पर चयन के लिए 14 मार्च 2024 को विज्ञापन जारी किया था। 24 अप्रैल 2024 तक आवेदन किए गये। उसावां में 36 पदों के सापेक्ष 29, दातागंज में 19 पदों के सापेक्ष 15, समरेर में 24 पदों के सापेक्ष 22, म्याऊं में 43 पदों के सापेक्ष 25, जगत में 18 पदों के सापेक्ष 13 पदों पर अंतिम चयन हुआ है।

उझानी ब्लॉक में 17 पदों के सापेक्ष 15, वजीरगंज में 33 पदों के सापेक्ष 20, कादरचौक में 18 पदों के सापेक्ष 12, अंबियापुर में 25 पदों के सापेक्ष 22, दहगवां में 33 पदों के सापेक्ष 29, इस्लामनगर में 23 पदों के सापेक्ष 16 पदों पर अंतिम चयन हुआ है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी भर्ती का 11 ब्लॉकों का परिणाम मेरिट के आधार पर जारी कर दिया गया है। सहसवान, आसफपुर, बिसौली और सालारपुर ब्लॉक का परिणाम भी फाइनल कर जल्द जारी कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।