Severe Thunderstorm Brings Relief Rain and Hail in Garhwa District बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsSevere Thunderstorm Brings Relief Rain and Hail in Garhwa District

बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत

फोटो बंशीधर नगर एक: श्रीबंशीधर नगर में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 3 May 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत

गढ़वा, हिटी। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। श्रीबंशीधर नगर क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। उससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं काफी कम समय हुए ओलावृष्टि से आम व खेतों में लगी सब्जियों और फसलों को मामूली नुकसान हुआ है। उससे किसानों ने भी राहत की सांस ली। बाकी क्षेत्रों में ओलावृष्टि नहीं हुई। दोपहर पहले तक जिलेभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप था। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में तेज बारिश हुई। गुरुवार शाम श्री बंशीधर नगर के कुछ क्षेत्रों में जमकर बारिश के साथ ओले गिरे।

हालांकि ओले गिरने से नुकसान की खबरें नहीं है। बारिश और ओले गिरने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं मौसम खुशनुमा हो गया। केतार में भी तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। बिना मौसम बारिश होने से उमस भरी गर्मी और लू से परेशान लोगों को राहत मिल गई है। साथ ही बारिश होने से किसानों के खेतों में लगे गरमा फसल उड़द और मूंग की खेती को फायदा हुआ है। किसानों ने बताया कि मूंग, उड़द व सब्जी की खेती के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद है। साथ ही जम कर बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई है। उससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से पहाड़ी नदियों में पानी भर गया है। उससे जंगली जानवरों को पीने का पानी मिल सकेगा। पानी के अभाव में जंगल से पशुओं को गांवों की तरफ भटकना नहीं पड़ेगा। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान है। तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। उसके अलावा चार मई को 0.8 मिमी, पांच मई को 1.4 मिमी, छह मई को 0.9 मिमी और सात मई को 0.7 मिमी बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।