Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsCelebrating Dr Ambedkar s Birth Anniversary at Gindo Devi Women s College
स्वयंसेविकाओं ने निकाली पदयात्रा
Badaun News - गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती ने मां सरस्वती और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 14 April 2025 04:20 AM

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर करायी। प्राचार्य ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की समाज में भूमिका बहुआयामी थी और उन्होंने भारत को एक बेहतर और न्यायपूर्ण राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वयंसेविकाओं द्वारा पदयात्रा निकाली जाएगी। संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।