Grand Ramdhun Sankirtan Celebration in Dulisar Village by Yadav Community बांका : धनुबसार पंचायत के दुलीसार गांव में गूंज उठे जय श्रीराम के नारे, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsGrand Ramdhun Sankirtan Celebration in Dulisar Village by Yadav Community

बांका : धनुबसार पंचायत के दुलीसार गांव में गूंज उठे जय श्रीराम के नारे

धनुबसार पंचायत के दुलीसार गांव में यादव समाज द्वारा रामधून संकीर्तन का आयोजन हुआ। कलश शोभायात्रा के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें भक्तों ने भाग लिया। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया और भजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 14 April 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
बांका : धनुबसार पंचायत के दुलीसार गांव में गूंज उठे जय श्रीराम के नारे

चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत दुलीसार गांव में यादव समाज द्वारा आयोजित रामधून संकीर्तन का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ बड़े ही श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। पंडित आचार्य नित्यानंद मिश्र, पंडित चंद्रशेखर मिश्र और पूजक उमेश यादव धर्मपत्नी बेबी देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुलीसार गांव स्थित नुनुबांध में कलश में पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया। शोभायात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भजन मंडली ने भगवान के विभिन्न स्वरूपों का मधुर गुणगान कर समस्त श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। पूरे गांव की गलियों में हरि नाम संकीर्तन की गूंज और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बन गया। इस आयोजन को सफल बनाने में भक्त पलटू यादव, शीतल यादव, उपेन्द्र यादव, बलदेव यादव सहित अनेकों श्रद्धालुओं ने सराहनीय योगदान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।