Murder of Sadhu Couple in Valmikinagar Bodies Found Near Gandak River साधु दंपती की पत्थरों से कूचकर हत्या, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsMurder of Sadhu Couple in Valmikinagar Bodies Found Near Gandak River

साधु दंपती की पत्थरों से कूचकर हत्या

वाल्मीकिनगर के धनहिया रेता शिव मंदिर के साधु दंपती, भगवती देवी और बुधन महतो, की हत्या पत्थर से कूचकर कर दी गई। दोनों मंगलवार से गायब थे और गुरुवार को उनके शव झाड़ियों और गंडक नदी में मिले। पुलिस मामले...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 25 April 2025 01:41 AM
share Share
Follow Us on
साधु दंपती की पत्थरों से कूचकर हत्या

बगहा/वाल्मिकीनगर, नप्र/एप्र। वाल्मीकिनगर थाने के धनहिया रेता शिव मंदिर के साधु दंपती की अपराधियों ने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। दोनों मंगलवार से गायब थे। गुरुवार सुबह में ग्रामीणों की खोजबीन में भगवती देवी (55) का शव झाड़ी व उसके पति बुधन महतो (60) का शव दो सौ मीटर दूर गंडक नदी में बालू के टीले पर मिला। बता दें कि दोनों बीते मंगलवार से गायब थे। परिजनों ने इसकी सूचना वाल्मीकिनगर थाने को दी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष उत्तम, इंस्पेक्टर, दारोगा राजेश आनंद और उदय सिंह व एसडीपीओ कुमार देवेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि पहली नजर में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बहू सीता देवी ने बताया कि मेरे ससुर बुधन महतो साधु व सास भगवती देवी साध्वी थी। वे धनहिया रेता शिव मंदिर में पुजारी थे। दोनों वहीं रहते थे। मंगलवार से ही दोनों गायब थे। बुधवार की सुबह मंदिर पर गये तो उन्हें नहीं देखा, हमलोगों को लगा कि दोनों कहीं गये होंगे। इसके मैं खेत में चली गई। शाम में लौटने के दौरान भी देखा तो मंदिर का दरवाजा खुला था, वे दोनों नहीं थे। मंदिर का दरवाजा बंद कर घर लौट गई। इसकी जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना वाल्मीकिनगर थाने को दी। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उनकी खोजबीन की। गुरुवार सुबह में दर्जनों ग्रामीणों उनकी खोजबीन के लिए रेता पहुंचे। यहां झाड़ियों के पीछे भगवती देवी का शव मिला। यहां से दो सौ मीटर दूरी पर गंडक नदी में बालू के टीले पर बुधन महतो का शव मिला। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना से परिजनों में दहशत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।