Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsFarewell Ceremony for Inspector Ramendra Singh After Transfer to Faizganj Behta
थानाध्यक्ष को स्थानांतरण पर दी गई विदाई
Badaun News - थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह का फैजगंज बेहटा में स्थानांतरण हो गया है। इस अवसर पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें नगर के नेता और नागरिक शामिल हुए। लोगों ने उनके एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना की और...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 12 April 2025 11:50 PM

थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह का स्थानांतरण फैजगंज बेहटा हो गया। इस मौके पर उनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के तमाम नेता गण और आम नागरिक थानाध्यक्ष को विदाई देने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनके एक वर्ष के कार्यकाल की प्रशंसा की। लोगों ने थानाध्यक्ष को फूल मालाएं हार और शाल ओढ़ाकर विदाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय गुप्ता, चेयरमैन पति अरविंद कुमार, राम शर्मा, लवी शर्मा, शिवकुमार पूर्व सभासद, प्रधान आरिफ, अमित रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।