Flood and Drought Management Meeting DM Directs Coordination for Effective Relief जून से पहले पूर्ण किये जायें बाढ़ क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य : डीएम, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsFlood and Drought Management Meeting DM Directs Coordination for Effective Relief

जून से पहले पूर्ण किये जायें बाढ़ क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य : डीएम

Badaun News - बाढ़ एवं सूखा प्रबंधन की बैठक में डीएम ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के साथ संवाद बढ़ाएं। उन्होंने कार्यों को जून तक पूरा करने, फसल बीमा कराने और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 24 April 2025 04:45 AM
share Share
Follow Us on
जून से पहले पूर्ण किये जायें बाढ़ क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य : डीएम

बाढ़ एवं सूखा प्रबंधन की बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम सहित अधिकारियों से कहा कि पूर्व में बाढ़ से प्रभावित रहे ग्रामीणों से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करें। जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके और बाढ़ की स्थिति में कार्यों को सुगमता से संपन्न कराया जा सके। कटान रोधी आदि कार्यों को जून के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करने को कहा। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अवनीश कुमार राय ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ प्रबंधन योजना 2025 एवं सूखा प्रबंधन योजना की तैयारी के संबंध में बैठक की। जिसमें अधिकारियों को माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करने, कम्युनिकेशन प्लान को अपडेट करने तथा बाढ़ प्रभावित रहे ग्रामों के किसानों का शत प्रतिशत फसल बीमा कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित कार्यों के लिए स्थलीय निरीक्षण भी करने के लिए कहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आवश्यक दवाएं, इंजेक्शन आदि उपलब्धता करने को कहा। जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर समय से उन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सके। अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग उमेश चंद्र ने बताया कि वर्तमान में लगभग 15 करोड रुपये से आठ कार्य बाढ़ प्रबंधन के संबंध में कराए जा रहे हैं। आठ कार्यों में से तहसील सहसवान में दो, तहसील दातागंज में चार व तहसील सदर में दो कार्य कराए जा रहे हैं।

यह हैं बाढ़ प्रभावित गांव

बाढ़ खंड के एक्सईएन ने बताया कि जिले में 45 गांव बाढ़ प्रभावित रहे हैं। जिनमें से तहसील बदायूं में 12, तहसील सहसवान में 08 व तहसील दातागंज में 25 ग्राम हैं। जहां विभिन्न बाढ़ राहत कार्य भी कराए गए। उन्होंने बताया कि नदी व तटबंध के बीच में तहसील सहसवान में 05 व दातागंज में 05 गांव आते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।