जम्मू के अखनूर में जिले के दर्जनों मजदूर घरों में कैद
फारबिसगंज के भाग कोहलिया के दर्जनों मजदूर जम्मू के अखनूर में आतंकवादी घटना के बाद घरों में कैद हैं। चार महीने पहले रोजगार के लिए गए ये मजदूर अब डर और सन्नाटे में जी रहे हैं। बाजार बंद हैं और कामकाज ठप...

फारबिसगंज। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद से फारबिसगंज प्रखंड के भाग कोहलिया स्थित नया टोला के दर्जनों मजदूर जम्मू के अखनूर इलाके में घरों से बाहर नहीं निकल रहे। हाईवे से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित मजदूरों की बस्ती में इस वक्त सन्नाटा पसरा है। चार महीने पहले रोजगार की तलाश में निकले ये मजदूर आज जान बचाने को अखनूर में घरों में कैद हैं। उन्होंने बताया कि वहां बाजार पूरी तरह बंद है। कामकाज ठप है और इलाके में खौफ पसरा हुआ है। यहां परिवार वाले भी चिंतित हैं। चिंता और बेचैनी में न चूल्हे जल रहे हैं न किसी को नींद आ रही है। बताया जाता है कि इलाके के करीब 50 से ज्यादा मजदूर अखनूर के अलग-अलग हिस्सों में काम रहे हैं। इन समय डर, खामोशी और दहशत के साए में जी रहे हैं।पंचायत के नया टोला के अरुण मंडल पिता भजनलाल मंडल, सुमन कुमार मंडल पिता बैद्यनाथ मंडल, मधुसूदन मंडल पिता नंदलाल मंडल, गुरुदेव मंडल पिता श्याम कृष्ण मंडल, पंकज मंडल पिता राजेंद्र मंडल, अरुण मंडल पिता सुंदरलाल मंडल ,विकास मंडल पिता शिवम मंडल, कल देव ऋषि देव पिता लक्ष्मण ऋषि देव, अजय ऋषि देव पिता बुद्ध ऋषि देव, बादल ऋषि देव पिता धनंजय ऋषि देव सहित अन्य लोग जम्मू के अखनूर में बिल्डिंग निर्माण सहित अन्य काम कर रहे हैं। जहां कश्मीर में हुई आतंकी घटना के बाद जम्मू में इसका पूरा असर है और उसका शिकार ये सभी मजदूर भी हो रहे हैं।अखनूर में रह रहे मजदूर अनुपम मंडल, मधुसूदन मंडल, विकास मंडल, अजय मंडल ने ‘हिन्दुस्तान को दूरभाष पर बताया कि वे लोग चार महीना पूर्व यहां आए थे। मगर पहलगाम की आतंकी घटना के बाद पूरे कश्मीर में खौफ का माहौल है। सारी दुकानें बंद हैं। कामकाज ठप है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।