पूर्व चेयरमैन के बिगड़े बोले, किराया वसूलने वालों को रखो भीगा जूता
Badaun News - भाजपा के पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता ने व्यापार मंडल के कार्यक्रम में नगर पंचायत कर्मचारियों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी अधिक किराया मांगें, तो व्यापारी उन्हें...

व्यापार मंडल के कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व चेयरमैन के बोल बिगड़ गए। व्यापारियों के हित में बात करते-करते कहने लगे नगर पंचायत में दुकानों का किराया बढ़ाकर वसूल किया जा रहा है अगर नगर पंचायत का कोई कर्मचारी आपसे अधिक किराया और जबरिया वसूलने आये तो उनके लिए भिंगाकर जूता मारने को रखो। इन शब्दों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिससे पूर्व चेयरमैन सहित भाजपा की फजीहत हो रही है। वहीं सफाई कर्मचारियों ने भी विरोध दर्ज कराया है। मामला उसावां कस्बा की है। रविवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का गठन हुआ। जिसमें चमन गुप्ता को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता ने व्यापारियों के हित में बयान देते हुए कहा कि पिछले दिनों नगर पंचायत में किराया बढ़ गया था। उन्होंने कहा कि दो-चार व्यापारी हमारे पास इस समस्या को लेकर आए थे हमने उनसे कहा था अगर कोई भी नगर पंचायत कर्मचारी किराया वसूलने आए, अपने पास भीगा हुआ जूता रखें।
दूसरी तरफ नगर पंचायत में कर्मियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने हमको को जूता मारने की बात कही है नगर पंचायत के कर्मचारी राजू श्रीवास्तव ने कहा पूर्व अध्यक्ष ने भरी सभा के बीच किराया वसूलने आए कर्मचारियों को जूता मारने की बात कहकर अपमानित किया है। इधर शाम के समय इसी कर्मचारी राजू श्रीवास्तव अपनी बात से मुकर गए। फिलहाल चेयरमैन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और चेयरमैन कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।