Free Medical Camp Organized by Giants Group in Bisouli जायंटस ग्रुप ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsFree Medical Camp Organized by Giants Group in Bisouli

जायंटस ग्रुप ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Badaun News - जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स और महिला समृद्धि ने अग्रवाल धर्मशाला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर का उद्घाटन भाजपा उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय और अन्य प्रमुख व्यक्तियों द्वारा किया गया। 894...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 26 May 2025 05:15 AM
share Share
Follow Us on
जायंटस ग्रुप ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स एवं जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर नगर के अग्रवाल धर्मशाला में लगाया गया। शिविर का उदघाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज शर्मा, जायंट्स ग्रुप की स्पेशल कमेटी मेंबर डॉ. सुधा चौधरी, फेडरेशन के प्रेसिडेंट डॉ. उमेश अग्रवाल व उपाध्यक्ष अनु रस्तोगी ने फीता काटकर किया। शिविर में विधायक आशुतोष मौर्या भी उपस्थित रहे। उन्होंने जायंट्स ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए सफल कैंप की बधाई दी। शिविर में डॉ. संदीप वार्ष्णेय, डॉ. मनदीप वार्ष्णेय, डॉ. अनामिका वार्ष्णेय, डॉ. रवि वार्ष्णेय, डॉ. जया भारती, समीर खान ने मरीजों की जांच की।

शिविर में 894 मरीजों की जांचकर निःशुल्क दवा दी गई। इस अवसर पर एजिलस लैब द्वारा मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच की गई। वहीं जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा शरबत वितरण भी किया गया। शिविर में जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स के अध्यक्ष साहू सावेंद्र, अनुपम वार्ष्णेय, हर्ष रस्तोगी, ममता यादव, रेनू अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।