शिक्षा बुद्धि और विद्या आचरण को सुधारती : शिव कुमार
Badaun News - गायत्री शक्तिपीठ पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने बच्चों को संस्कार और संस्कृति से जोड़ने पर जोर दिया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए शिवकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि...

गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को लेकर संगोष्ठी की गयी। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों और युवाओं को संस्कार और संस्कृति से जोड़ने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार विश्व को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान कर रहा है। शांतिकुंज हरिद्वार से आए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रांतीय संयोजक शिवकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा बुद्धि और विद्या आचरण को सुधारती है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा बच्चों में विद्या के सूत्र विकसित कर चरित्रवान और संस्कारवान बनाती है। प्रांतीय सहसंयोजक एचपी गुप्ता ने कहा कि व्यक्ति विकृत संस्कृति को लेकर जीवन जी रहा है। विलुप्त हो रही संस्कृति का श्रेष्ठ संस्कारों से बीजारोपण करना होगा।
उन्होंने कहा कि जिले के हर विद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हो इसके लिए आत्मीय परिजनों को सार्थक प्रयास करने होंगे। उत्तर प्रदेश में नौ से 10 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं। परिब्राजक सचिन देव, प्रेमचंद शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, जगदंबा सहाय, रामचंद्र प्रजापति, मनोज कुमार मिश्रा, बाबूराम पाल, ब्रजकिशोर शर्मा, सुखपाल शर्मा, शिवंवदा सिंह, सीमा गुप्ता, पूनम अरोड़ा आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।