Storm Causes Power Outage in City for 12 Hours ब्रेकडाउन से 12 घंटे गुल रही बिजली, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsStorm Causes Power Outage in City for 12 Hours

ब्रेकडाउन से 12 घंटे गुल रही बिजली

Badaun News - आंधी के कारण नगर के कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरने से बिजली की मुख्य लाइन में फाल्ट आ गया। परिणामस्वरूप, नगर की बिजली आपूर्ति लगभग 12 घंटे तक बंद रही, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लाइन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 23 May 2025 06:07 AM
share Share
Follow Us on
ब्रेकडाउन से 12 घंटे गुल रही बिजली

आंधी में नगर के कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरने से फाल्ट हो गए। जिससे मुख्य लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। जिससे नगर की बिजली आपूर्ति करीब 12 घंटे के लिए पूरी तरह से ठप रही। बिजली आपूर्ति के ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद लाइन में आए फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारु किया गया। इस दौरान पेयजल व्यवस्था बिगड़ गई। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन पर तेज हवा और आंधी से बुधवार की रात में पेड़ टूट कर लाइन से टकरा गए।

जिससे लाइन में ब्रेक डाउन में चली गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।