छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने के बाद किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
Badaun News - बिल्सी थाना क्षेत्र के कुदरनी गांव में एक किशोर ने छेड़छाड़ के मामले में परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। 16 वर्षीय अवधेश ने एफआईआर के डर से नोएडा अपने भाइयों के पास चले गए थे। वहां उसने अपने भाईयों...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 14 Feb 2025 04:24 PM

अपने खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज होने पर परेशान किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव कुदरनी गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने 16 साल के अवधेश पुत्र अतर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद डर की वजह से किशोर अवधेश अपने भाइयों के पास नोएडा चला गया था। उसने नोएडा के सेक्टर 62 में अपने भाई अजय और जितेंद्र के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अवधेश कस्बे के एनए इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ाई करता था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।