Tiranga Yatra Held in Honor of Indian Soldiers Sacrificed in Operation Sindoor वजीरगंज में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTiranga Yatra Held in Honor of Indian Soldiers Sacrificed in Operation Sindoor

वजीरगंज में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Badaun News - भाजपा द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान देने वाले भारतीय जवानों को समर्पित थी। यात्रा का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। यह यात्रा मुख्य बाजार...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 23 May 2025 06:05 AM
share Share
Follow Us on
वजीरगंज में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में मां भारती की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय जवानों को नमन कर नगर में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने यात्रा शुरू करायी। सदर विधायक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा श्री देवकी नंदन सेनानी स्मारक इंटर कॉलेज से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड से नगर में भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नगर में जगह-जगह लोगों ने षुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हुये। मंडल अध्यक्ष भाजपा राघव सिंह चौहान, जयपाल सिंह दिवाकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, रिधि प्रताप, महेंद्र, सूरज पाल, राहुल वाष्णेय, सोनू मौर्य, राजू, रामेंद्र सिंह, लाखन सिंह, निक्की, विपिन पाल मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।