उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश युवा अध्यक्ष फिर बने नवनीत
Badaun News - उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय त्रैवार्षिक चुनाव मेरठ में हुआ। चुनाव में लोकेश अग्रवाल और नवनीत गुप्ता सहित 137 पदों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। बदायूं और नगर बिसौली को...

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय त्रैवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह मेरठ में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी संजय कुमार ने पुनः प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता सहित 137 पदों की कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। अधिवेशन में बदायूं एवं नगर बिसौली को उत्कृष्ट कार्य के लिए नेतृत्व को व्यापार शिरोमणी के खिताब से नवाजा गया। मुख्य चुनाव अधिकारी संजय कुमार ने आगामी तीन वर्ष के लिए प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष लिए बदायूं से नवनीत गुप्ता शोंटू के साथ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता, प्रदेश मंत्री विनय गर्ग एवं भूपेंद्र गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित किया। नवनिर्वाचित युवा प्रदेश अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में भ्रमण कर युवा व्यापारियों जोड़ने का अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करेंगे। मेरठ से आने पर नवनीत गुप्ता का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सर्वेश गुप्ता, कृष्णावतार शर्मा, कृष्णा गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुमित गोयल, नरेश शंखधर, जहांगीर अली, अवधेश वर्मा, संजीव गुप्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।