Uttar Pradesh Minister Dharampal Singh Attacks Akhilesh Yadav Compares Him to Butchers Over Cow Protection योगी गाय और अखिलेश कसाई भक्त : धर्मपाल, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsUttar Pradesh Minister Dharampal Singh Attacks Akhilesh Yadav Compares Him to Butchers Over Cow Protection

योगी गाय और अखिलेश कसाई भक्त : धर्मपाल

Badaun News - उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गोवंश को लेकर हमला किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ गाय को माता मानते हैं, जबकि अखिलेश यादव कसाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 24 April 2025 03:51 PM
share Share
Follow Us on
योगी गाय और अखिलेश कसाई भक्त : धर्मपाल

बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पशुधन विकास धर्मपाल सिंह ने एक बार फिर गोवंश के सहारे समाजवादी पार्टी पर हमला किया। अखिलेश यादव पर सीधे आरोप लगाए हैं। कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो गाय भक्त हैं और अखिलेश यादव कसाई भक्त हैं। अखिलेश यादव को गाय के गोबर व गोमूत्र से बदबू आती है लेकिन एक योगी है जो गौ रक्षा को सुरक्षा और गौ सेवा की बात करते आए हैं और कर रहे हैं। गुरुवार को विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि गाय हमारे लिए पूजनीय है और उसकी सेवा करना हम सब का धर्म है। कहां की गाय के गोबर में माता लक्ष्मी निवास करती है और गाय के मूत्र में तमाम ऐसी औषधीय हैं जिसे तमाम प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। गाय का गोमूत्र साधु संत महात्मा और नेता सहित आमजन तमाम लोग बीमारियों से मुक्ति के लिए इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधे हमला करते हुए कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में सिर्फ यही अंतर है कि योगी गाय को माता मानते हैं और गौ सेवा व सुरक्षा की बात करते हैं लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कसाई भक्त है उनके समय में गोवंश को खुलेआम कटकर मौत के घाट उतार दिया जाता था उनका रिश्ता कसाइयों से रहता था। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कैबिनेट मंत्री ने प्रियंका वाड्रा के बयान पर कहा कि कांग्रेस की हमेशा से राजनीतिक और वोट बैंक की सोच रही है।

कहा की पहलगाम की घटना बहुत ही दुखद एवं निंदनीय है इस घटना को लेकर देशभर में आक्रोश है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अति गंभीरता दिखाई है। जिससे साफ है कि आतंकियों का सफाया होना निश्चित है लेकिन कांग्रेस ऐसी घटना में भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को लेकर कांग्रेस हमेशा ऊंची हरकत और राजनीति करती है राहुल गांधी ने भी विदेश में जाकर देश के खिलाफ बयान दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऊंची मानसिकता को जनता भली-भांति जानती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।