Woman Assaulted on Roof While Family Attends Wedding Police Launch Investigation घर में घुसकर महिला छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsWoman Assaulted on Roof While Family Attends Wedding Police Launch Investigation

घर में घुसकर महिला छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Badaun News - 24 मई को एक महिला अपने घर की छत पर सो रही थी जब गांव का युवक वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला की चीख सुनकर परिवार और पड़ोसी आए, आरोपी भाग गया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 3 June 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
घर में घुसकर महिला छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

परिजन बरात में गए थे तो रात को छत पर सो रही महिला को दबोचा लिया। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र एक गांव में 24 मई को एक महिला अपने घर की छत पर सोई हुई थी। परिवार के लोग बरात में गए थे और कुछ लोग घर के बाहर सो रहे थे। उसी समय गांव का एक युवक रात में एक बजे घर की छत पर आ पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला की चीखपुकार सुनकर परिवार और पड़ोसी लोग जल्दी से मौके पर आ गए।

आरोपी को टॉर्च की रोशनी में भागते हुए देखा गया। आरोपी भागते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। सुबह महिला परिजनों के साथ आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गई, लेकिन जांच करने की बात कहकर टाला गया। हार-थक कर महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी लल्लू सिंह पुत्र राजवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।