पुरा महादेव कॉरिडोर के लिए मिला 20 करोड़ का बजट, टैंडर प्रक्रिया शुरू
Bagpat News - - शासन ने जारी किया 20 करोड़ का बजटपुरा महादेव कॉरिडोर के लिए मिला 20 करोड़ का बजट, टैंडर प्रक्रिया शुरूपुरा महादेव कॉरिडोर के लिए मिला 20 करोड़ का बजट

पुरा गांव के एतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। शासन से बजट जारी होते ही राजकीय निर्माण निगम ने कॉरिडोर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गत 31 मार्च की शाम शासन ने कॉरिडोर निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था, लेकिन अगले ही रोज वित्तीय वर्ष समाप्त होने के कारण उक्त धनराशि वापस हो गई थी। जिसके बाद से पर्यटन विभाग बजट की बाट जौह रहा था। अधिकारियों का कहना है कि बजट जारी हो गया है, जिसके बाद कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
बागपत जनपद के पुरा महादेव गांव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर का विकास काशी विश्वनाथ की तर्ज पर होने जा रहा है। प्रदेश के धर्मार्थ कार्य विभाग निदेशालय वाराणसी ने बागपत प्रशासन से मंदिर के इतिहास की जानकारी के साथ ही जमीन का राजस्व ब्योरा मांगा था। कुछ दिनों बाद ही बागपत तहसील प्रशासन ने मंदिर की जमीन, मंदिर यदि सोसाइटी से पंजीकृत है, तो उसकी पंजीकरण संख्या क्या है, मंदिर से संबंधित अन्य संपत्ति जैसे कृषि भूमि, दुकानें, अस्पताल और स्कूल आदि का क्षेत्रफल आदि की सूचना पर्यटन विभाग को दी थी, साथ ही मंदिर का नक्शा भी दिया था। जिसके बाद पर्यटन विभाग ने कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसके लिए गत 31 मार्च की शाम 25 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया गया था, लेकिन धनराशि शाम के समय भेजी गई थी, जिसके चलते विभागीय अधिकारी ओर कर्मचारी बिल-बाउचर बनाने असफल रहे थे। जिसके चलते चार से पांच घंटे बाद ही उक्त धनराशि शासन को वापस हो गई थी। धनराशि वापस होते ही कॉरिडोर के निर्माण की प्रक्रिया भी रूक गई थी। इस बीच पर्यटन विभाग ने कॉरिडोर निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंप दी थी। जिम्मेदारी मिलते ही राजकीय निर्माण निगम की टीम पुरा महादेव पहुंची थी। जिसके बाद उसने मंदिर का नक्शा तैयार किया था। कहां क्या बदलाव होने है और क्या-क्या निर्माण कार्य कॉरिडोर के अंर्तगत होने है, इसका प्लान तैयार किया था। नक्शा तैयार होने के बाद पर्यटन विभाग और राजकीय निर्माण निगम बजट की बाट जौह रहा था। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन से करीब 20 करोड़ रुपया मिल गया है। जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -------- डीएम के सामने हुआ प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन राजकीय निर्माण निगम की टीम ने पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर कॉरिडोर का नक्शा तैयार किया था। वहां क्या-क्या बदलाव होने है, उसे चिंहित किया था। इसी के साथ उसने डिजिटली रिकार्ड भी तैयार किया था। जिसमें दिखाया गया था कि कॉरिडोर का निर्माण किस प्रकार किया जाएगा। निर्माण के बाद पुरा महादेव मंदिर कैसा दिखेगा। नक्शा और डिजिटली रिकार्ड तैयार होने के बाद राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के सामने प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिया था। डीएम ने इक्का-दुक्का बदलाव करते हुए नक्श्शा स्वीकृत कर दिया था, साथ ही कॉरिडोर निर्माण को मंजूरी दे दी थी। ------- कोट- शासन से पुरा महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ रुपये का बजट मिल गया है। राजकीय निर्माण निगम के नक्शे को भी स्वीकृति दे दी गई है। कॉरिडोर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही कॉरिडोर का निर्माण शुरू हो जाएगा। अस्मिता लाल, डीएम बागपत
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।