Baba Khatu Shyam s Procession Celebrated with Devotion and Music बागपत में निकाली गई बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsBaba Khatu Shyam s Procession Celebrated with Devotion and Music

बागपत में निकाली गई बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा

Bagpat News - शहर में गुरुवार को बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। डीजे पर भजन बजते रहे और श्रद्धालु झूमते रहे। यात्रा का समापन सम्राट...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतFri, 25 April 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
बागपत में निकाली गई बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा

शहर में गुरुवार को बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। मोहल्ला ठाकुरद्वारा से शुरू हुई यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। डीजे पर बज रहे भजनों के बीच निकली यात्रा में महिला ओर पुरूष श्रद्धालु भजनों पर झूमते चल रहे थे। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। यात्रा के दौरान पुलिस कर्मी सुरक्षा की कमान संभाले रहे। श्री खाटू श्याम हरी कीर्तन मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। सुबह आठ बजे शहर के ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू हुई यात्रा में दो डीजे शामिल रहे। जिन पर खाटू श्याम के भजन बज रहे थे। श्रद्धालु उन पर झूमते चल रहे थे। निशान यात्रा शहर के सराफा बाजार, यमुना रोड, कोर्ट रोड, बड़ा बाजार, गांधी बाजार, शौकत मार्किट, होली चौक, वंदना चौक होते हुए सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज पर पहुंची। वहां यात्रा का समापन हुआ। वहीं, यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा में पुलिस कर्मी तैनात रहे। बताया कि 25 अप्रैल को एसपीआरसी कॉलेज के मैदान पर बाबा खाटू श्याम का जागरण होगा। जिसमें कई नामचीन भजन गायक शामिल रहेंगे। निशान यात्रा के दौरान राजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, मनोज, विनोद, राहुल, सचिन, गौरव, सुनील, कविता, मंजू देवी, सरला देवी, सरोज देवी, रेखा देवी, उर्मिला देवी, सावित्री, पूनम, आंचल, ज्योति समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।