BJP Women s Wing Celebrates Operation Sindoor Success with Tiranga Yatra in Nivada ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsBJP Women s Wing Celebrates Operation Sindoor Success with Tiranga Yatra in Nivada

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Bagpat News - भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को गांव निवाड़ा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा भजन बिहार से शुरू होकर श्री शिव मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा का नेतृत्व लता सिसोदिया ने किया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतMon, 19 May 2025 02:02 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को गांव निवाड़ा में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा खूबीपुर निवाड़ा के भजन बिहार से शुरू होकर सोनीपत मोड़ होते हुए श्री शिव मंदिर पर सम्पन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लता सिसोदिया ने किया, जिसमें दर्जनों महिलाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, जय हिंद की सेना और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से वातावरण देशभक्ति में सराबोर हो गया। कार्यक्रम की जिला संयोजिका मीनाक्षी सिसोदिया व राखी राजपूत ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा द्वारा देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

बागपत देहात मंडल में महिला मोर्चा ने इस आयोजन की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंक के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है, जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भूमिका गौरवशाली रही। वे इस अभियान की प्रेरणास्रोत बनी हैं। इस मौके पर कुलदीप भारद्वाज, पवन शर्मा, दीपेश तोमर, रविंद्र आर्य, सुनीता यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।