टायर फटने के बाद पेड से टकराई ईको कार, आठ घायल
Bagpat News - दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना टोल के पास इको कार का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस ने सभी घायलों को बड़ौत...

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना टोल के पास इको कार का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को बड़ौत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शामली जिले के कांधला कस्बे से गुरुवार की सुबह एक इको गाड़ी आठ लोगों को लेकर बड़ौत के लिए रवाना हुई। चालक सद्दाम गाड़ी को चल रहा था। बताया कि दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जिवाना टोल पार करने के बाद अचानक गाड़ी का टायर फट गया। जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे कार में सवार सलमान, सद्दाम, समर्याब, मुस्तफा, रिजवान निवासीगन गढ़ी दुल्ला, कसगिर, जुल्फ़ान, आजम निवासी मलकपुर घायल हो गए। आसपास खेतों में काम करने वाले लोगों ने पुलिस और एंबुलेसं स को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस में घायलों को बड़ौत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों से उनका हाल जाना। बताया कि सभी लोग कांधला क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले और मजदूरी करते हैं । ये सभी लोग ईको कार में सवार होकर बड़ौत में मजदूरी के लिए आ रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।