आग लगने के बाद फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार
Bagpat News - फतेहपुर गांव में एक महिला ने जैसे ही गैस चूल्हा जलाया, सिलेंडर में आग लग गई। महिला के पति ने सिलेंडर को बाहर फेंका और परिवार को घर से बाहर निकाला। सिलेंडर के विस्फोट से घर में काफी नुकसान हुआ है।...

फतेहपुर गांव में रसोई में खाना बना रही महिला ने जैसे ही गैस चूल्हा जलाया तुरंत सिलेंडर में आग लग गई। घबराई महिला ने शोर मचा दिया महिला के पति ने आकर आग लगे सिलेंडर को रसोई से बाहर फेंका और परिवार को लेकर घर से भाग निकले। बाद में सिलेंडर फटने से घर के विद्युत उपकरणों सहित छतों में दरार आ गई। सिलेंडर के विस्फोट से परिवार अभी भी सदमे में है। बताया गया कि फतेहपुर गांव के रहने वाला चिंटू पुत्र धीरसिंह सुबह बिलोचपुरा गांव से गैस सिलेंडर लेकर आया था। चिंटू की पत्नी गुंजन दोपहर में खाना बनाने रसोई में गई। महिला ने जैसे ही चूल्हे को जलाया तो अचानक से सिलेंडर में आग लग गई। आग देखकर महिला चिल्लाती हुई बाहर की ओर दौड़ी । महिला के पति चिंटू ने सिलेंडर को रसोई से बाहर फेंक दिया और परिवार को लेकर घर से बाहर चले गए सिलेंडर ने आग पकड़ी और केवल पांच मिनट में सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। चिंटू ने बताया की घर में बड़ा भाई बिट्टू, भाभी पिंकी सहित चार बच्चे थे जिनको कोई नुकसान नहीं हुआ। घर में लटका पंखा, टीवी, दीवार, छत में करीब पचास हजार का नुकसान हुआ है। इतनी बड़ी घटना के बाद परिवार अभी तक सदमे में है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।