होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक और QC1 की बिक्री ने चौंकाया, 2 महीने में इतने घरों पर पहुंचे ये दोनों स्कूटर
- होंडा ने दो महीनों में अपने एक्टिवा ई और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिर्फ 2,662 यूनिट बेची हैं। होंडा ने हाल ही में ईवी मार्केट में एंट्री की है। कंपनी ने फरवरी से मार्च 2025 के बीच 6,400 से अधिक एक्टिवा ई और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन किया है।

होंडा ने दो महीनों में अपने एक्टिवा ई और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिर्फ 2,662 यूनिट बेची हैं। होंडा ने हाल ही में ईवी मार्केट में एंट्री की है। कंपनी ने फरवरी से मार्च 2025 के बीच 6,400 से अधिक एक्टिवा ई और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन किया है। जबकि इसमें से उसने सिर्फ 2,662 यूनिट ही बेचीं। उम्मीद से महंगा एक्टिवा ई अभी सिर्फ बेंगलुरु में उपलब्ध था। अब मुंबई और दिल्ली में भी इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। दूसरी तरफ, अफॉर्डेबल QC1 को अब तक छह शहरों में पेश किया जा चुका है। जिसमें हैदराबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली और चंडीगढ़ शामिल हैं।
SIAM (सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) द्वारा जारी किए गए FY2025 के थोक बिक्री आंकड़ों के अनुसार, HMSI ने एक्टिवा ई और QC1 की कुल 6,432 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया। कंपनी ने फरवरी 2025 में 1,862 यूनिट्स और मार्च 2024 में 4,570 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया। जबकि कंपनी ने फरवरी 2025 में 560 यूनिट्स भेजीं। मार्च 2025 में HMSI डीलरों को 2,102 यूनिट्स भेजी गईं। ई-स्कूटर का प्रोडक्शन कर्नाटक में HMSI के नरसापुरा प्लांट में किया जा रहा है। होंडा एक्टिवा ई में स्वैपेबल बैटरी मिलता है, जबकि QC1 में फिक्स्ड बैटरी दी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tunwal Storm ZX Advance 2
₹ 1.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ADMS EVA
₹ 1.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ADMS DB
₹ 1.33 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Chetak
₹ 1.1 - 1.47 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ather Energy 450S
₹ 1.3 - 1.44 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VLF Tennis
₹ 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
होंडा एक्टिवा-ई का रियल रेंज टेस्ट
होंडा एक्टिवा-ई को सबसे पहले बेंगलुरु में लॉन्च किया गया। ऐसे में gaadiwaadi ने भी इसका रियल वर्ल्ड रेंज टेस्ट बेंगलुरु की सड़कों पर किया। बता दें कि कंपनी ने इसमें 1.5kWh की स्वैपेबल डु्अल बैटरी सेटअप की हैं। जो फुल चार्ज पर 102Km की रेंज देने का दावा करती हैं। जब स्कूटर को फुल चार्ज बैटरी के साथ स्टार्ट किया गया तब ओडोमीटर पर 102Km की रेंज दिख रही थी। इस स्कूटर को बेंगलुरु के सिटी ट्रैफिक में चलाना शुरू किया। जिसके बाद दोनों बैटरी डिस्चार्ज होने पर ये महज 56.6Km ही दौड़ पाया। यानी कंपनी द्वारा किए जाने वाले 102Km के दावे की तुलना में ये 45.4Km कम दौड़ा। कुल मिलाकर ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी, बजाज चेतक ईवी, टीवीएस आईक्यूब जैसे मॉडल की तुलना में इसकी रेंज काफी कम निकली।
होंडा एक्टिवा ई स्कूटर की डिटेल
होंडा ने एक्टिवा ई इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5kWh की स्वैपेबल डु्अल बैटरी सेटअप की गई हैं। फुल चार्ज पर ये दोनों बैटरी 102Km की रेंज देने का दावा करती हैं। ये बैटरियां 6kW फिक्स मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं, जो 22Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड ईकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट शामिल किए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 80Km/h है। वहीं, 0 से 60 Km/h की स्पीड 7.3 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसमें 7-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन नेविगेशन को सपोर्ट करती है।
होंडा QC1 स्कूटर की डिटेल
कंपनी ने QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किया है। ये सिंगल चार्ज पर 80 किलोमीटर की रेंज देगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फिक्स्ड 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। इसमें 7.0 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है जो होंडा रोड सिंक ड्यो ऐप के साथ रियल-टाइम कनेक्टिविटी देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फिक्स्ड 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। इसका पावर आउटपुट 1.2 kW (1.6 bhp) और 1.8 kW (2.4 bhp) है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0 से 75% चार्ज होने में 3 घंटे लगते हैं। वहीं, फुल चार्ज 6 घंटे में होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।