घंटे भर में 1.76 लाख बुकिंग पाने वाली इस SUV पर फिदा हुए ग्राहक, अपना सेल्स रिकॉर्ड तोड़ा; जमकर बिकी
- कई कार ऐसी होती हैं जो लॉन्च के साथ ही कंपनी के लिए संजीवनी का काम करने लगती हैं। इन कारों की लिस्ट में एक नाम महिंद्रा थार का भी है। साल-दर-साल आधार पर बिक्री में 30% की वृद्धि हुई।

कई कार ऐसी होती हैं जो लॉन्च के साथ ही कंपनी के लिए संजीवनी का काम करने लगती हैं। इन कारों की लिस्ट में एक नाम महिंद्रा थार का भी है। वैसे तो थार देश के ऑफरोडिंग या लाइफस्टाइल सेगमेंट की पॉपुलर SUV है, लेकिन जब से इसका 5-डोर मॉडल थार रॉक्स लॉन्च हुआ है, इसकी सेल्स में चार चांद लग गए हैं। फाइनेंशियल ईयर 25 में कंपनी ने 5,514,87 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में यह आंकड़ा 4,59,864 यूनिट्स था। यानी इसे साल-दर-साल आधार पर 20% की ग्रोथ मिली। ये इंडस्ट्री में किसी कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी ग्रोथ भी है।
दूसरी तरफ, स्कॉर्पियो रेंज XUV 3XO, बोलेरो और XUV 700 से आगे सबसे अधिक बिकने वाली कार रही, लेकिन थार की सफलता को कम नहीं आंका जा सकता। लाइफस्टाइल ऑफ-रोड SUV सीरीज ने फाइनेंशियल ईयर 2025 में कुल 84,834 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर 2024 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 65,246 यूनिट्स था। इस प्रकार, साल-दर-साल आधार पर बिक्री में 30% की वृद्धि हुई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 30.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फाइनेंशियल ईयर 23 की तुलना में जब थार ने 47,108 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी, तब 80% की भारी वृद्धि दर्ज की गई थी। यह कोई रहस्य नहीं है कि थार रॉक्स के आने से बिक्री में और वृद्धि हुई है। महिंद्रा थार रॉक्स को मिड अगस्त 2024 में पेश किया गया था और इसकी आधिकारिक बुकिंग अक्टूबर 2024 की शुरुआत में शुरू हुई थी। सिर्फ एक घंटे के भीतर 5-डोर वाली इस SUV को 1.76 लाख से ज्यादा बुकिंग मिल गई थीं।
डिमांड को पूरा करने के लिए महिंद्रा ने प्रोडक्शन को बढ़ा दिया। महिंद्रा थार रॉक्स रियर-व्हील-ड्राइव और फोर-व्हील-ड्राइव दोनों फॉर्मेट में आती है। इसमें 6 ट्रिम MX1, MX3, MX5, AX3L, AX5L और AX7L मिलते हैं। ग्राहकों के पास 7 कलर ऑप्शन डीप फॉरेस्ट, एवरेस्ट व्हाइट, टैंगो रेड, स्टील्थ ब्लैक, नेबुला ब्लू, बर्न्ट सिएना और बैटलशिप ग्रे मौजूद हैं। अब इस SUV में कीलेस एंट्री रिक्वेस्ट सेंसर, एक्स्ट्रा कम्फर्ट के लिए स्लाइडिंग को-ड्राइवर आर्मरेस्ट और कम शोर वाला एयरोडायनामिक फ्लैट वाइपर शामिल हैं।
महिंद्रा थार रॉक्स में 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 160 bhp का पावर और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 2.2L फोर-सिलेंडर mHawk डीजल इंजन है जो 150 bhp का पावर और 330 Nm का टॉर्क देता है। दोनों पावरट्रेन छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या छह-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट से जुड़े हैं। वर्तमान में थार रॉक्स की शुरूआती कीमत 12.99 लाख रुपए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।