Religious Program Held at Mata Janakidas Temple on Ram Navami रामनवमी पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsReligious Program Held at Mata Janakidas Temple on Ram Navami

रामनवमी पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Bagpat News - बागपत के माता जानकीदास मंदिर में नगर पालिका परिषद द्वारा रामनवमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाते हुए सुंदरकांड का पाठ श्रद्धा से किया गया। अधिशासी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतMon, 7 April 2025 01:49 AM
share Share
Follow Us on
रामनवमी पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन

बागपत के माता जानकीदास मंदिर में नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में रविवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर श्रीरामायण सुंदरकांड पाठ श्रद्धा व भक्ति के साथ किया गया। अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भडाना ने बताया कि मंदिर परिसर में भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण रहा। भजन-कीर्तन और सुंदरकांड के पाठ से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। ------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।