पेरिफेरल पर अज्ञात वाहन ने कार चालक को कुचला
Bagpat News - ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर एक गंभीर दुर्घटना हुई जिसमें हरियाणा के हिसार का 40 वर्षीय नरेंद्र कुमार घायल हो गया। वह अपनी कार से गाजियाबाद से लौटते समय गाड़ी के पहिए की हवा चेक कर रहा था, तभी एक...

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में हरियाणा के हिसार का एक कार सवार गंभीर रूप में घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरियाणा के हिसार का रहने वाला 40 वर्षीय नरेंद्र कुमार गुरुवार को अपनी कार से गाजियाबाद आया था। रात में वहां से वापस लौट रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास वह कार रोक कर पहिए की हवा चेक करने लगा। तभी पीछे से आये तेज गति के अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारते हुए कुचल दिया। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेस वे सर्विस की 1033 एम्बुलेंस से उसे सोनीपत के अस्पताल में ले जाया गया। परिजन पुलिस को घटना की सूचना देते हुए घटनास्थल से कार को ले गए। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद का कहना है कि हादसे की सूचना मिल गई हैं। आरोपी वाहन चालक का सुराग लगाया जा रहा हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।