Weather Change Rain Followed by Sunshine in Maharajganj Temperature Hits 33 C बारिश के बाद कड़ी धूप से बढ़ी उमस, छांव ढूंढते नजर आए लोग, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsWeather Change Rain Followed by Sunshine in Maharajganj Temperature Hits 33 C

बारिश के बाद कड़ी धूप से बढ़ी उमस, छांव ढूंढते नजर आए लोग

Maharajganj News - महराजगंज में मौसम में बदलाव के चलते बारिश के बाद शुक्रवार को धूप निकली। तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद रही, जिससे खेत जुताई लायक हो गए हैं। अप्रैल में हल्की बारिश से...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 19 April 2025 04:24 AM
share Share
Follow Us on
बारिश के बाद कड़ी धूप से बढ़ी उमस, छांव ढूंढते नजर आए लोग

महराजगंज, निज संवाददाता। मौसम के करवट लेने से बारिश के बाद शुक्रवार को धूप निकली। पुरवा हवाओं के झोके से तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर रहा। पर, दोपहर बाद उमस व तेज धूप से लोग छांव ढूंढते नजर आए।

शुक्रवार की सुबह आसमान में कुछ देर के लिए बादल छाए रहे। पूर्वी हवाओं के चलने से मौसम खुशगवार था, पर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही धूप निकलने लगी। तापमान का अधिकतम पारा 33 डिग्री सेल्सियस रहा। सदर क्षेत्र के ग्राम पकड़ी नौनिया निवासी अशोक ने बताया कि बारिश होने से खेत जुताई लायक हो गई है। इसी तरह का मौसम रहा तो कुछ दिनों में किसान जल्द ही धान का बेहन गिराना भी शुरू कर देंगे।

गन्ने, सब्जी की खेती को पहुंच रहा फायदा:

अप्रैल महीने में हल्की बारिश से खासकर गन्ना, सब्जी की खेती को भी काफी लाभ पहुंचा है। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो लगातार हल्की बारिश होने पर खेतों में बहुत अधिक पानी नहीं चलाना पड़ रहा है। खेतों में नमी बरकरार है।

मई में पारा 40 पार पहुंचने की उम्मीद:

तराई के इस जिले में अप्रैल महीने का तापमान इस बार मिला जुला रहा है। सामान्य रूप से अप्रैल महीने का तापमान 30 डिग्री तक रहता है। पर कुछ दिनों तक तेज धूप, तपन ने पारा को 38 डिग्री तक पहुंचा दिया। ऐसे में लोगों को डर सता रहा कि मई व जून महीने में यदि बारिश नहीं हुई तो परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। पर मौसम का जो रुख है, उसके मुताबिक मई महीने में दिन का अधिकतम पारा 40 डिग्री पार पहुंच सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।