Heavy Rainfall Causes Temperature Drop and Damage to Crops in Muzaffarpur मौसम : आंधी-बारिश से छह डिग्री गिरा तापमान, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsHeavy Rainfall Causes Temperature Drop and Damage to Crops in Muzaffarpur

मौसम : आंधी-बारिश से छह डिग्री गिरा तापमान

मुजफ्फरपुर में पिछले दो दिनों की बारिश के कारण तापमान में तेजी से कमी आई है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है, गेहूं की फसल खराब हो गई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 19 April 2025 04:26 AM
share Share
Follow Us on
मौसम : आंधी-बारिश से छह डिग्री गिरा तापमान

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के कारण तापमान में तेजी से कमी आई है। खासकर गुरुवार की देर शाम से लेकर शुक्रवार की सुबह तक हुई बारिश से अधिकतम तापमान छह डिग्री नीचे चला गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी आंशिक कमी दर्ज की गई है। वहीं, दोपहर में हवा में नमी की मात्रा गुरुवार के मुकाबले तीस प्रतिशत बढ़ने से लोगों को दिन में उमस का अहसास हुआ। इधर, बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। एक तरफ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आंधी, बारिश और ओले गिरने से धराशायी हो गई, वहीं खलिहानों में पड़ी फसल भी भींग जाने से खराब हो गई।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री की कमी के साथ 29 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से सात डिग्री नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 0.6 डिग्री की गिरावट आई। यह सामान्य से दो डिग्री नीचे 20 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 100 प्रतिशत तो न्यूनतम 85 प्रतिशत रही। इसके अलावा पूरे दिन 15 किमी की गति से तेज पुरवा हवा चलती रही। इस कारण लोगों को उमस भर्ती गर्मी का अहसास हुआ।

आज भी कही-कहीं बारिश के आसार:

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को दिन के तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं तेज हवा के बीच जिले में कहीं कहीं बारिश भी हो सकता है। हालांकि, मौसम अधिकांश समय शुष्क और आसमान साफ बना रहेगा। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले के मौसम को प्रभावित करनेवाला पश्चिम विक्षोभ का असर आगामी 21 अप्रैल के बाद कमजोर हो जाएगा। इससे मौसम में सुधार आने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।