Uttar Pradesh Teachers Receive Tablets to Enhance Digital Learning for Students ऐप सिखाएगा पढ़ना, ये भी बताएंगे सही पढ़ा या गलत, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsUttar Pradesh Teachers Receive Tablets to Enhance Digital Learning for Students

ऐप सिखाएगा पढ़ना, ये भी बताएंगे सही पढ़ा या गलत

Bagpat News - - बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को मिले टैबलेट से बच्चे होंगे डिजिटली मजबूतऐप सिखाएगा पढ़ना, ये भी बताएंगे सही पढ़ा या गलतऐप सिखाएगा पढ़ना, ये भी बताए

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतWed, 28 May 2025 01:31 AM
share Share
Follow Us on
ऐप सिखाएगा पढ़ना, ये भी बताएंगे सही पढ़ा या गलत

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को मिले टैबलेट से अब बच्चे डिजिटली मजबूत होंगे। ‘रीड अलॉन्ग ऐप बच्चों को हजारों कविताएं सुनाएगा, साथ ही यह भी बताएगा कि बच्चे ने सही पढ़ा है या गलत। दीया नामक इंटरेक्टिव रीडिंग ट्यूटर बच्चों को वास्तविक समय में सुझाव और सहायता प्रदान करेगी, जिससे बच्चे और बेहतर ढंग से पढ़ सकें। वहीं, स्कूल का भी डिजिटलीकरण हो जाएगा। सभी कार्य ऑनलाइन होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षक और स्कूल को डिजिटल रूप से स्ट्रांग करने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में जनपद के 532 विद्यालयों के 1500 से अधिक शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए गए थे।

इनका शिक्षकों ने उपयोग तक नहीं किया। किसी टैबलेट की बैटरी खराब थी। कोई टैबलेट चल नहीं रहा था। ये स्कूलों में ही पड़े हुए थे, लेकिन अब शिक्षकों को दूसरी कंपनी का टैबलेट दिया गया है। इसमें परख, सरल, समर्थ व दीक्षा ऐप दिए हैं। शिक्षकों को ऑनलाइन ही इसमें कार्य करना होगा। इसके साथ ही निपुण कार्यक्रम भी इसी टैबलेट में है। स्थिति ये है कि इसी टैबलेट से यू-डायस का कार्य करेंगे। मानव संपदा और प्रेरणा पोर्टल का कार्य भी इसी टैबलेट से होगा। यानी स्कूलों में ऑफलाइन चलने वाले रजिस्टर बंद हो जाएंगे। -------- इंटरेक्टिव रीडिंग ट्यूटर देगी सलाह इस टैबलेट में सर्वाधिक इंट्रस्टिंग ‘रीड अलॉन्ग ऐप है, जिसे गूगल ने बच्चों को पढ़ने में मदद के लिए डिजाइन किया है। ये ऐप बच्चों को सचित्र कहानियों को जोर से पढ़कर और एक इंटरेक्टिव रीडिंग ट्यूटर ‘दीया की मदद से उनका मार्गदर्शन करके पढ़ने के कौशल को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें हिंदी और अंग्रेजी की हजारों कहानियां और कविताएं हैं। बच्चे जैसे ही इन्हें पढ़ना शुरू करते हैं। सही पढ़ने पर ग्रीन लाइन भी आगे बढ़ती है। दीया ट्यूटर पीछे से गुड, वेरी गुड का संबोधन करती है। जैसे बच्चा कुछ गलत पढ़ता है तो उस शब्द पर लाल निशान बन जाता है। -------- माता-पिता के लिए भी काफी फायदेमंद ये ऐप माता-पिता के लिए भी काफी फायदेमंद है। इस ऐप के जरिए वे अपने बच्चे की प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं। रीडिंग ग्रुप बनाने और अन्य बच्चों के साथ सहयोग करने के लिए भी इसमें सुविधा है। साथ ही इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद इंटरनेट की आवश्यकता नहीं हैं। इसे बच्चे कहीं और कभी भी यूज कर सकते हैं। बागपत जनपद के देहात क्षेत्र के कई स्कूलों में इंटरनेट की दिक्कतें हैं। वहां भी ये ऐप आसानी से कार्य करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।