Grand Celebration of Maharaja Suheldev s Victory Festival in Bahraich धूमधाम से मनाया गया सुहेलदेव विजयोत्सव, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsGrand Celebration of Maharaja Suheldev s Victory Festival in Bahraich

धूमधाम से मनाया गया सुहेलदेव विजयोत्सव

Bahraich News - बहराइच में राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव का तीन दिवसीय विजयोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य वक्ता संत मुरारी दास ने उनके व्यक्तित्व को अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का आयोजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचTue, 20 May 2025 12:40 AM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से मनाया गया सुहेलदेव विजयोत्सव

बहराइच, संवाददाता। राष्ट्र राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव का तीन दिवसीय विजयोत्सव महाराजा सुहेलदेव स्मारक परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया। विजयोत्सव के समापन अवसर पर वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता संत मुरारी दास ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का व्यक्तित्व एवं कृतित्व सर्व समाज के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादाई है। वर्ष 1999 में संघ ने समिति बनाकर महाराजा सुहेलदेव के जीवन चरित्र को समाज में पहुंचने का लक्ष्य लिया गया था। आज हम अपने उसे लक्ष्य को पूर्ण करने में सफल हो रहे हैं। संगठन के प्रयास से ही आज महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल भव्य रूप ले चुका है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हनुमंत धाम नगरौर के पीठाधीश्वर संत स्वामी विष्णु देवाचार्य ने कहा कि हमें धर्म एवं समाज के लिए अपने जीवन को जीना चाहिए। तदुपरांत कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कवि सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ कवि संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर कवि डॉ. अशोक कुमार पांडेय गुलशन, गुलाब चंद्र जायसवाल, रमेश तिवारी, पीके प्रचंड, देशराज सिंह आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति के सचिव अर्जुन कुमार दिलीप ने किया। पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, भाजपा नेता विनय शर्मा, संघ के विभाग प्रचार प्रमुख अतुल गौड़ आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।