Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsLuxury Car Seized with Banned Blue Red Bull Drink at Nepal Border
लग्जरी कार से प्रतिबंधित नीली रेड बुल बरामद
Bahraich News - रुपईडीहा में एक लग्जरी कार से नेपाल में प्रतिबंधित नीली रेड बुल सॉफ्ट ड्रिंक बरामद की गई। कार जमुनहा जांच चौकी पर रोकी गई, जहां लगभग 2 लाख रुपये की रेड बुल की केन मिली। आर्म्ड पुलिस फोर्स इस मामले की...
Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSat, 5 April 2025 08:02 PM

रुपईडीहा, संवाददाता। शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे रुपईडीहा से गई लग्जरी कार से नेपाल में प्रतिबंधित नीली रेड बुल सॉफ्ट ड्रिंक बरामद हुई। रुपईडीहा से सटी नेपाली जांच चौकी जमुनहा पर जैसे ही इस कार ने नेपाल गेट पार किया, आर्म्ड पुलिस फोर्स वागेश्वरी 30 नम्बर गड़ के जवानों ने कार को कब्जे में ले लिया। डिग्गी खोली तो उसमें लगभग 2 लाख रुपयों की नेपाल में प्रतिबंधित रेड बुल साफ्ट ड्रिंक की केन बरामद हुई। आर्म्ड पुलिस फोर्स के वागेश्वरी 30 नम्बर गड़ के एसपी शोभा कांत खनाल ने बताया कि इस बरामदगी की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।