एसएसबी की तर्ज पर एपीएफ नेपाल स्थापित करेगा बीओपी
Bahraich News - रुपईडीहा में नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स ने बीओपी की स्थापना के लिए प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय जमुनहा में विभिन्न निकायों के साथ चर्चा की गई। अध्यक्ष कलीम अहमद अंसारी की...

रुपईडीहा। आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल ने एसएसबी की तर्ज पर अपनी बीओपी स्थापना हेतु प्रस्ताव किया है। रुपईडीहा से सटी क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय जमुनहा पर विभिन्न निकायों के साथ विचार विमर्श किया। नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 16 के अध्यक्ष कलीम अहमद अंसारी की अध्यक्षता में आपराधिक घटनाओं के न्यूनीकरण करने हेतु संबंधित निकायों के साथ विचार विमर्श किया गया। रुपईडीहा से सटे क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय जमुनहा के सहायक निरीक्षक खगेन्द्र केसी, नागरिक समाज के बरकत अली, आफन्त नेपाल संस्था की सुनीता थारू व नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ के सदस्य डम्बर बहादुर चंद आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।