Lawyers Hunger Strike Ends After Negotiation with Tehsil Administration तहसील प्रशासन से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं का अनशन खत्म, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsLawyers Hunger Strike Ends After Negotiation with Tehsil Administration

तहसील प्रशासन से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं का अनशन खत्म

Balia News - बांसडीह में 27 मार्च से चल रहा अधिवक्ताओं का अनशन तहसील प्रशासन के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया। अधिवक्ता संतोष सिंह के मकान पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर अनशन किया गया था, जिसके कारण न्यायालयों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाThu, 22 May 2025 11:54 PM
share Share
Follow Us on
तहसील प्रशासन से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं का अनशन खत्म

बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में 27 मार्च से चल रहा अधिवक्ताओं का अनशन तहसील प्रशासन से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। अधिवक्ता संतोष सिंह के मकान पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर अधिवक्ता अनशन पर थे। इसके चलते लगभग दो माह से तहसील के सभी न्यायालयों के कार्य ठप थे। वादकारियों को वापस लौटना पड़ता था। एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, तहसीलदार नितिन सिंह व अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। अधिवक्ता पक्ष ने मामले में एक बार फिर जांच व अन्य आवश्यक कारवाई की मांग की। तहसील प्रशासन ने इसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद हड़ताल समाप्त हो गयी।

इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, महेश प्रताप सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।