Aam Aadmi Party Strengthens Organization in Tindwari Meeting बांदा में गरीबों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष का आहवान, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsAam Aadmi Party Strengthens Organization in Tindwari Meeting

बांदा में गरीबों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष का आहवान

Banda News - आम आदमी पार्टी की बैठक तिंदवारी में हुई, जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं के लिए एकजुटता से आवाज उठाने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाSun, 27 Oct 2024 11:10 PM
share Share
Follow Us on
बांदा में गरीबों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष का आहवान

आम आदमी पार्टी की बैठक तिंदवारी में आयोजित की गई। जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ जनसमस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करने का आहवान किया गया। आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर आगे आना है।सभी कार्यकर्ता संगठित होकर काम करें। जिससे कि गरीब,मजलूमों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष किया जा सके। कहा कि

मुख्यतया संगठन में सुदृढ़ीकरण,मेम्बर शिप और प्रदेश से दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में शत प्रतिशत काम करना है।सदस्यता अभियान की जानकारी प्रदान की।जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष गुप्ता ने सांगठनिक सुदृढता के गुर बतलाए। बैठक में विक्रमादित्य गर्ग,संतोष सिंह,राम सिंह,ब्रजेन्द सिंह,राजेन्द्र कुमार,रतन बाबा,मुन्ना सिंह,शिवम सिंह,अभिषेक सिंह,छत्रपाल सिंह,ओमप्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।