Banda Panchayat Election Congressmen tighten back बांदा पंचायत चुनाव: कांग्रेसियों ने कसी कमर , Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsBanda Panchayat Election Congressmen tighten back

बांदा पंचायत चुनाव: कांग्रेसियों ने कसी कमर

Banda News - बांदा। हिन्दुस्तान संवाद जिला व शहर कांग्रेस पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों एवं प्रकोष्ठों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाFri, 9 April 2021 11:20 PM
share Share
Follow Us on
बांदा पंचायत चुनाव: कांग्रेसियों ने कसी कमर

बांदा। हिन्दुस्तान संवाद

जिला व शहर कांग्रेस पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ,ब्लॉक ,नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी जनों सहित कार्यकर्ताओं का शुक्रवार पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव एवं बुंदेलखंड जोन प्रभारी प्रदीप नरवाल ने आह्वान किया कि आप सबको मिलकर पंचायत चुनाव की चुनौती का मुकाबला करना है। प्रियंका गांधी हमारी नेता हैं, उनको हम आप सब मिलकर ताकत दे सकते हैं। इसलिए पूरी शक्ति लगा दें। नरवल साहब ने कहां की जनता कांग्रेस की तरफ मुखातिब है, हमें उन्हें विश्वास दिलाना है कि पार्टी उनके साथ है। इस दौरान प्रांतीय सचिव अभिमन्यु सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।