घर के बाहर सोई मंदबुद्धि महिला को अगवाकर दुष्कर्म
Banda News - बांदा। संवाददाता घर के बाहर चारपाई पर सोई मंदबुद्धि महिला को एक युवक रात

बांदा। संवाददाता घर के बाहर चारपाई पर सोई मंदबुद्धि महिला को एक युवक रात में अगवा कर ले गया। खेत में ले जाकर उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। सुबह वह खेत में निर्वस्त्र पड़ी मिली। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे हिरासत में ले लिया है।
गिरवां थानाक्षेत्र के एक गांव की 55 वर्षीय महिला मंदबुद्वि है। बुधवार रात वह घर के बाहर और बहू घर के अंदर सोई थी। बेटा टेंट का काम करने गया था। पड़ोसी महिला घर के बाहर पान-मसाला की दुकान किए है। रात करीब दो बजे एक युवक ने दुकानदार महिला के दरवाजे को खटखटाते हुए पान-मसाला मांगा। पर दुकानदार महिला ने दरवाजा नहीं खोला। युवक नशे में था। वह घर के बाहर चारपाई पर सोई मंदबुद्धि महिला का मुंह दबाकर उठा ले गया। खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। मंदबुद्धि महिला के विरोध पर उसे बेरहमी से मारपीटा। बुधवार सुबह ग्रामीण खेत की तरफ गए तो मंदबुद्धि महिला रक्तरंचित और निर्वस्त पड़ी मिली। आरोपित की शर्ट और माला भी नजदीक पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शर्ट और माला को कब्जे में लेते हुए पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़िता के बेटे ने बताया कि मां मंदबुद्धि है। उन्हें मिर्गी का दौरा आता है। काफी दिन पहले वह आग से झुलस गई थीं, जिससे दोनो हाथ और चेहरा जल गया। थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि पीड़िता के बेटे की तहरीर पर आरोपित कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।