Protest by SP Workers Against Delhi CM s Controversial Remarks सपा मुखिया पर अभद्र टिप्पणी पर भड़के सपाई, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsProtest by SP Workers Against Delhi CM s Controversial Remarks

सपा मुखिया पर अभद्र टिप्पणी पर भड़के सपाई

Banda News - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी से सपाइयों में आक्रोश फैल गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाFri, 11 April 2025 11:20 PM
share Share
Follow Us on
सपा मुखिया पर अभद्र टिप्पणी पर भड़के सपाई

बांदा। संवाददाता दिल्ली की मुख्यमंत्री के द्वारा सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से सपाइयों में आक्रोश है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर कार्रवाई की मांग की है।

सपा महिला सभा की प्रदर्शनकारियों ने अशोक लाट के पास एकजुट होकर नारेबाजी की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। यहां अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिए गए विवादित बयान से कार्यकताओं में गुस्सा है। इस दौरान सांसद कृष्णा पटेल,विधायक विशंभर सिंह यादव,अर्चना सिंह,शबाना,उर्मिला आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।