Young Woman Harassed at Home in Barabanki Police File Case घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज , Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsYoung Woman Harassed at Home in Barabanki Police File Case

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Barabanki News - बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोपी ने युवती के घर पर पथराव किया और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीThu, 24 April 2025 07:10 PM
share Share
Follow Us on
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात घर की छत पर खाना पका रही युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। इसके बाद आरोपी परिजनों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और पथराव कर गाली गलौज किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सतरिख थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह घर की छत पर खाना पका रही थी। इसी दौरान गांव का ही रवींद्र पुत्र भारतलाल छत के रास्ते उसके पास आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करते हुए उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। कुछ देर बाद वह अपने भाईयों राम चन्दर, राजकुमार, राजेन्द्र कुमार आदि के साथ वापस आया। उसने गाली गलौज करते हुए घर पर पथराव शुरू कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके साथ अश्लील हरकते कर चुका था लेकिन लोकलाज के कारण उसने शिकायत नहीं की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।