वेदों में विज्ञान का है समावेश: स्वामी सच्चिदानंद
Bareily News - आर्य समाज के 111वें वार्षिकोत्सव का समापन यजमानों की भीड़ के साथ हुआ। स्वामी सच्चिदानंद ने पांच कुंडीय यज्ञ कराया और वेदों में विज्ञान का समावेश बताया। उन्होंने यज्ञ की महिमा का वर्णन किया और समाज की...

नगर के आर्य समाज के 111वें वार्षिकोत्सव के समापन पर यजमानों की भीड़ जुटी। जिसमें पांच कुंडीय यज्ञ में पूर्ण आहुतियां दी गईं तथा यज्ञ की महिमा बताई गई। इस दौरान स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि वेदों में विज्ञान का समावेश है। नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर में चल रहे आर्य समाज के वार्षिकोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। अंतरराष्ट्रीय प्रचारक और अखिल भारतीय शुद्धि सभा अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ पांच कुंडीय यज्ञ कराया। उन्होंने कहा कि वेदों के बताए मार्ग पर चलकर भारत में चक्रवती सम्राट बने, जिनका विश्व पर शासन रहा।
वेदों हमें जीवन जीने की राह भी दिखाते हैं। उन्होंने यज्ञ की महिमा का बखान किया तथा जनेऊ की विशेषता बताते हुए इसे धारण करने के तरीके भी बताए। भजनोपदेशक भानु प्रकाश शास्त्री और भजनोपदेशिका बहिन गीता आर्या ने भजनों के माध्यम से समाज की कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। यज्ञ में यजमान सुभाष रस्तागी, संजीव सक्सेना, अरविन्द सिंह, राधेकृष्ण एडवोकेट, नीरेश कुमार, चकित कुमार, गवेन्द्र सिंह, धवन माहेश्वरी, नीटू खण्डेलवाल, प्रमोद अनुरागी, गुलजारी लाल चन्द्रा, रजत कुमार, दीपक श्रीवास्तव, अवधेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। परसिया से आचार्य सुनील देव, पुसगवां से आचार्य प्रणव शास्त्री, मिर्जापुर बरेली ओम सुमरन आर्य, बिहार से आचार्य ज्ञानेन्द्र शास्त्री, मन्सौर मध्य प्रदेश से जैनचन्द्र मुनि, कोटा राजस्थान से श्रुतिसद मुनि ने भी विचार रखे। राजकुमार सिंह प्रधान, प्रताप सिंह, रामकुमार मंत्री, आयुष अग्रवाल, संदीप आर्य, ओम शरण आर्य, भानु प्रकाश आर्य, अमर सिंह ने सहयोग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।