BJP Celebrates 8 Years of Yogi Government with Bike Rally in Mirganj भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBJP Celebrates 8 Years of Yogi Government with Bike Rally in Mirganj

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

Bareily News - मीरगंज, संवाददाता। योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को बाइक रैली निकाल कर लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 10 April 2025 05:49 AM
share Share
Follow Us on
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

मीरगंज, संवाददाता।

योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भजयुमो ने बुधवार को बाइक रैली निकाल कर लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। मढ़ी सत्याना मैदान में भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली की शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहाकि प्रदेश में भाजपा की सरकार की उपलब्धियों का उत्सव अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार के उपलब्धियों की जानकारी दें। रैली में युवा जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, सत्यवीर गंगवार बब्लू, अजयवीर सिंह, गन्ना विकास समिति चेयरमैन तेजपाल सिंह फौजी, अभिषेक, जग्गू कुर्मी,यशवंत सिंह, निरंजन यदुवंशी,राजू भारती, विशाल गंगवार, ओमपाल गंगवार, मुनीश शर्मा, रमेश आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।