Violent Clash Over Wheat Harvest Leads to Injury in Ghaghsera Police Register Case Against Eight कंबाइन मशीन चालक को मनबढ़ों ने पीटा, आठ पर केस, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsViolent Clash Over Wheat Harvest Leads to Injury in Ghaghsera Police Register Case Against Eight

कंबाइन मशीन चालक को मनबढ़ों ने पीटा, आठ पर केस

Gorakhpur News - सहजनवा थाना क्षेत्र के चरड़ाव में एक चालक को कंबाइन मशीन से रिश्तेदार की गेहूं की फसल काटते समय मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 10 April 2025 06:19 AM
share Share
Follow Us on
कंबाइन मशीन चालक को मनबढ़ों ने पीटा, आठ पर केस

घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के चरड़ाव में कंबाइन मशीन से रिश्तेदार की गेहूं की फसल काट रहे चालक को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आठ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भैंसही निवासी रामपाल सिंह ने पुलिस को बताया 5 अप्रैल को रात में चड़राव में अपने रिश्तेदार के गेहूं की फसल कंबाइन मशीन से काटने आया था। गांव के कुछ लोगों ने कहा यहां में मेरी कंबाइन चलती है, वही गेहूं काटेगी। तब मैंने कहा कि रिश्तेदार का गेहूं काटने आया हूं। इसके बाद मनबढ़ गाली गलौज करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिए। जिसमें चालक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अष्टभुजा सिंह, कृष्ण मोहन, धरमजीत सिंह, सचिदानंद सिंह, प्रवीण सिंह, नवीन सिंह, महेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह के खिलाफ बलवा, मारपीट, अंगभंग, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।