Daring Attack on Women Local Man Assaults Family in Mirganj घर में खाना फेंक कर दंपत्ति से की मारपीट, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsDaring Attack on Women Local Man Assaults Family in Mirganj

घर में खाना फेंक कर दंपत्ति से की मारपीट

Bareily News - मीरगंज, महिला घर में परिजनों को खाना बना रही थी। दबंग ने घर में घुस कर खाना फेंक दिया। विरोध करने पर उसने महिला और उसके पति को बुरी तरह पीटा। महिला ने

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीMon, 14 April 2025 03:54 AM
share Share
Follow Us on
घर में खाना फेंक कर दंपत्ति से की मारपीट

मीरगंज। महिला घर में परिजनों को खाना बना रही थी। दबंग ने घर में घुसकर खाना फेंक दिया। विरोध पर उसने महिला और उसके पति को बुरी तरह पीटा। महिला ने शिकायत पुलिस से की है।

गोरा हेमराजपुर की ब्रह्मादेवी शनिवार सुबह खाना बना रही थीं। तभी गांव का व्यक्ति उनके घर में घुस गया। उसने खाना फेंक दिया। विरोध पर गली-गलौज कर ब्रह्मादेवी और उनके पति को पीटा। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी घटना गांव कुल्छा खुर्द की है। गांव की कमलेश के पुत्र विकास बाबू की शादी जून में हुई थी। शादी के बाद पत्नी मायके में रहती है। कमलेश का आरोप है कि उनकी पुत्रवधु अपने घर आना नहीं चाहती है। विकास शनिवार को पत्नी को बुलाने ससुराल गया। आरोप है कि पत्नी को ले जाने की बात कहने पर ससुराल वालों ने उसको बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।