अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Bareily News - शुक्रवार रात आंवला-बिसौली रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 44 वर्षीय सत्यपाल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा...

थानाक्षेत्र में शुक्रवार की रात आंवला-बिसौली रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना भमोरा के गांव चकरपुर के प्रधान प्रमोद कुमार लोधी ने बताया कि उसके गांव का सत्यपाल लोधी राजकुमार राजपूत के साथ शुक्रवार को अपनी भतीजी के घर रफायदपुर चंदौसी में एक अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए बाइक से गया था। रात करीब 12 बजे बाइक से वापस आ रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 44 वर्षीय सत्यपाल की मौत हो गई जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची आंवला पुलिस ने घायल से जानकारी लेकर मृतक के घर सूचना दी। उसके बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खराब ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, ड्राइवर घायल फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर शनिवार दोपहर बाकरगंज गांव के सामने शाहजहांपुर की तरफ से आ रहा ट्रक खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। जिसमें ड्राइवर गुडडू निवासी गांव मवई थाना बहेड़ी ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला और उपचार के लिए एम्बुलेंस से बरेली अस्पताल भिजवाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।