Injured Tigress in Dudhwa National Park Sparks Tourism Restrictions जख्मी बाघिन के उपचार को किशनपुर में पर्यटन पर आंशिक प्रतिबंध, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsInjured Tigress in Dudhwa National Park Sparks Tourism Restrictions

जख्मी बाघिन के उपचार को किशनपुर में पर्यटन पर आंशिक प्रतिबंध

Bareily News - दुधवा नेशनल पार्क के किशनपुर वन्यजीव विहार में एक आंशिक रूप से जख्मी बाघिन की तस्वीरें सामने आई हैं। पार्क प्रशासन ने बाघिन के इलाज के लिए अनुमति ली है और आठ मई से उपचार शुरू होगा। इस दौरान किशनपुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 8 May 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
जख्मी बाघिन के उपचार को किशनपुर में पर्यटन पर आंशिक प्रतिबंध

दुधवा नेशनल पार्क का किशनपुर वन्यजीव विहार पर्यटकों के लिए पसंदीदा क्षेत्र है। यहां वन्य जीव और प्राकृतिक वातावरण देखने के लिए पर्यटक आते हैं। पर्यटकों की ओर से लिए फोटोग्राफ में एक बाघिन आंशिक रूप से जख्मी दिखी है। बाघिन के उपचार को पार्क प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक से अनुमति मिलने के बाद गुरुवार से इलाज शुरू होगा। इसे देखते हुए किशनपुर में आंशकि रूप से पर्यटन प्रतिबंधित रहेगा। दुधवा पार्क प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी ने बताया कि किशनपुर में पर्यटकों ने फोटो व वीडियो लिए, जिसमें एक बाघिन आंशिक रूप से जख्मी दिखी है।

बाघिन के इलाज की व्यवस्था शुरू की गई है। बाघिन के समुचित इलाज के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक से अनुमति लेने के बाद आठ मई से डाक्टरों की टीम विशेषज्ञों की निगरानी में करेगी। बाघिन की सिरिंज प्रोजेक्टर व ट्रेंकुलाइज से चिकित्सा शुरू की जाएगी। इसके लिए किशनपुर वन्य जीव विहार की रोड नंबर 17, फायर लाइन और बेलडांडा पर्यटन क्षेत्र पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। दुधवा के उपनिदेशक ने बताया कि घायल बाघिन के समुचित इलाज के बाद इस क्षेत्र में पर्यटन सुचारु किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए सैलानियों, आम लोगों, पर्यटन क्षेत्र में काम कर रहे सभी नेचर गाइड और वाहन चालकों से सहयोग मांगा गया है। वन्य जीवों की सुरक्षा के साथ ही सैलानियों को बेहतर पर्यटन उपलब्ध कराया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।