Snake Found in Washing Machine at Queens Land Colony Panic Ensues वाशिंग मशीन में निकला सांप, परिवार में मचा हड़कंप, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSnake Found in Washing Machine at Queens Land Colony Panic Ensues

वाशिंग मशीन में निकला सांप, परिवार में मचा हड़कंप

Meerut News - मोदीपुरम के क्वींस लेंड कॉलोनी में एक घर में वाशिंग मशीन से सांप निकला। पंकज राणा की पत्नी बाथरूम में कपड़े धो रही थीं, तभी उन्होंने देखा कि सांप पाइप में फंसा हुआ है। परिजनों ने शोर मचाया और सांप...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 8 May 2025 04:05 AM
share Share
Follow Us on
वाशिंग मशीन में निकला सांप, परिवार में मचा हड़कंप

मोदीपुरम। पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित क्वींस लेंड कॉलोनी स्थित एक घर में बुधवार को वाशिंग मशीन में सांप निकल आया। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने सांप पकड़ने वाले का बुलाया। मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया। क्वींस लैंड कॉलोनी में मकान नंबर 106 में पंकज राणा का परिवार रहता है। बुधवार को उनकी पत्नी बाथरूम में कपड़े धो रही थी। अचानक उनकी नजर पड़ी तो देखा कि वाशिंग मशीन के पाइप के अंदर काले रंग का सांप फंसा हुआ है। यह देख उन्होंने शोर मचा दिया। आसपास लोग एकत्र हो गए। पंकज राणा ने सांप पकड़ने वाले को बुलाया और काफी मशक्कत के बाद गौरव ने सांप को पकड़ लिया है।

सांप पकड़ने वाले गौरव ने बताया कि यह सांप जहरीला है। इस तरीके का सांप मेरठ जैसे क्षेत्र में कम देखने को मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।