MP Chhatrapal Gangwar Raises Issues of Munshinaagar s Condition in Municipal Meeting बोले बरेली असर: सासंद छत्रपाल ने निगम की सदन में उठाया मुंशीनगर की बदहाली का मुद्दा , Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsMP Chhatrapal Gangwar Raises Issues of Munshinaagar s Condition in Municipal Meeting

बोले बरेली असर: सासंद छत्रपाल ने निगम की सदन में उठाया मुंशीनगर की बदहाली का मुद्दा

Bareily News - नगर निगम की बैठक में सांसद छत्रपाल गंगवार ने मुंशीनगर कॉलोनी की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों से सुधार की मांग की और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए। मेयर ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 9 April 2025 12:53 AM
share Share
Follow Us on
बोले बरेली असर: सासंद छत्रपाल ने निगम की सदन में उठाया मुंशीनगर की बदहाली का मुद्दा

नगर निगम की सदन में पहुंचे सांसद छत्रपाल गंगवार ने मुंशीनगर की बदहाली का मुद्दा उठाया। अधिकारियों से बदहाल कॉलोनियों को सुधारने और जनता से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेकर वहां काम करने के लिए कहा है। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने भी सदन में नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्य से मुंशीनगर में टीम भेजने के निर्देश दिए। हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने 28 मार्च के अंक में ‘नाले के पानी से कब तक गुजरते रहेंगे मुंशीनगर कॉलोनी के छह हजार लोग शीर्षक से कॉलोनी की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शनिवार की सुबह 11 बजे नगर निगम की बोर्ड बैठक में बजट पर चर्चा के दौरान विकास कार्यों की खुबियां गिनाई गई। आगे होने वाले कामों के बारे में मंथन होना था, तभी नगर निगम सदन के पदन सदस्य व भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार ने अपना परिचय दिया। उन्होंने नगर निगम के कामों की जमकर तारीफ की। सदन में मौजूद तमाम पार्षदों को विकास कामों को लेकर बधाई दी। इसी बीच उन्होंने मुंशीनगर कॉलोनी की बदहाली का मुद्दा उठा दिया। भरी सदन में उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान अखबार में हमने मुंशीनगर कॉलोनी के बारे में पढ़ा। इसलिए इस कॉलोनी की बदहाली दूर करना है। उन्होंने नगरायुक्त से कहा जनता हित में काम करना ही हमारी जिम्मेदारी है। कुछ काम देरी से होते हैं लेकिन जनता की समस्या का समाधान करना ही पहली प्राथमिकता है। इसलिए मुंशीनगर कॉलोनी के लोगों की जो समस्या है उनका समाधान हो।

हरकत में आए अधिकारी, अब दूर होगी बदहाली

हिन्दुस्तान अखबार ने ‘नाले के पानी से कब तक गुजरते रहेंगे मुंशीनगर कॉलोनी के छह हजार लोग शीर्षक पर खबरें प्रकाशित की तो शहरवासियों ने इसको सोशल साइट्स के माध्यम से जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाया। इसके बाद मामले में सांसद, मेयर तक पहुंचा। वहां से निर्देश मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया।

नगर निगम बोर्ड बैठक के दौरान सांसद ने मुंशीनगर कॉलोनी के बारे में बताया है। हिन्दुस्तान अखबार ने जो समस्या लिखी उनका निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग को दिशा निर्देश दिए हैं।

-संजीव कुमार मौर्य, नगरायुक्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।