सेना के सम्मान में देश भक्ति के नारों से गूंजा भोजीपुरा
Bareily News - फोटो:: दीप तिवारी लता पर सोमवार को भोजीपुरा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए

बरेली, प्रमुख संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार को भोजीपुरा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सेना के सम्मान में जमकर नारेबाजी की। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद की सेना के नारों से भोजीपुरा गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा भोजीपुरा के भारत इंटर कॉलेज के गोल्डन बारात घर तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। पुष्प वर्षा की। हाथ में तिरंगा झंडा थामकर लोगों ने राष्ट्र प्रेम दिखाया। एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने कहा, यह यात्रा हमारी सेना के शौर्य को सम्मानित करने के लिए है।
भारत का हर नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट है। इस मौके पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प का परिणाम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता है। तिरंगा यात्रा में पवन शर्मा, डॉ. निर्भय गुर्जर, वीरपाल गंगवार, चंचल गंगवार, योगेश पटेल, बुद्धसेन मौर्य, नदीम उल हसन, राकेश कश्यप, महिपाल सिंह गंगवार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।