Annual Meeting of Bharatiya Mazdoor Sangh in Basti New Executive Committee Elected ओपी गुप्ता जिलाध्यक्ष, राहुल बने जिला मंत्री, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsAnnual Meeting of Bharatiya Mazdoor Sangh in Basti New Executive Committee Elected

ओपी गुप्ता जिलाध्यक्ष, राहुल बने जिला मंत्री

Basti News - बस्ती में भारतीय मजदूर संघ की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने संघ की नीतियों पर चर्चा की। जिला मंत्री ओपी गुप्ता ने ठेका प्रथा के खिलाफ कर्मचारियों के शोषण का मुद्दा उठाया। बैठक में नई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 15 April 2025 04:53 AM
share Share
Follow Us on
ओपी गुप्ता जिलाध्यक्ष, राहुल बने जिला मंत्री

बस्ती। जिले में भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई का वार्षिक बैठक सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में दो पालियों में संपन्न हुआ। प्रथम पाली में भारतीय मजदूर संघ के वर्तमान अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने भारतीय मजदूर संघ के रीति नीति यथा राष्ट्र हित, उद्योग हित पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। जिला मंत्री ओपी गुप्ता ने कहा कि रोडवेज, एनएचएम, आंगनवाड़ी आदि में ठेका प्रथा के द्वारा कर्मचारियों के शोषण किया जा रहा है। इस प्रथा से सभी लोगों में आक्रोश व्यक्त किया। इसी दौरान भारतीय मजदूर संघ बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर के क्षेत्रीय प्रमुख अशोक सिंह ने बैठक में बताया कि भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। वहीं द्वितीय पाली में जिला इकाई के नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मत से मनोनयन हुआ। जिसमें रोडवेज कर्मचारी संघ से उमेश चंद मिश्रा को संरक्षक एवं बडौदा यूपी बैंक से ओपी गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कोऑपरेटिव बैंक से विक्रम प्रताप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बडौदा यूपी बैंक से अभिलाष त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से श्रीमती अनीता चौधरी, रोडवेज कर्मचारी संघ से राघवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से राहुल श्रीवास्तव जिला मंत्री तथा नगर पालिका परिषद से वेदप्रकाश पाण्डेय संगठन मंत्री को मनोनीत करते हुए अन्य तमाम लोगों को जिम्मेदारी दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।