Fatal Accident on Basti-Ayodhya Four-Lane Claims Life of Pedestrian बस्ती में फोरलेन पार कर रहे व्यक्ति को वाहन ने रौंदा, मौत, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsFatal Accident on Basti-Ayodhya Four-Lane Claims Life of Pedestrian

बस्ती में फोरलेन पार कर रहे व्यक्ति को वाहन ने रौंदा, मौत

Basti News - बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने एक राहगीर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अशोक, पचवास निवासी, सड़क पार कर रहा था। वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 8 April 2025 11:28 AM
share Share
Follow Us on
बस्ती में फोरलेन पार कर रहे व्यक्ति को वाहन ने रौंदा, मौत

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। पैदल फोरलेन पार करते वक्त एक तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया और भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर विक्रमजोत पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि ठोकर मारकर फरार वाहन को ट्रेस किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी थानाक्षेत्र के पचवास निवासी अशोक पुत्र सागर मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे किसी काम से घर से निकले थे। फोरलेन पर रमहटिया चौधरी लाइन ढाबे के सामने बस्ती अयोध्या लेन से दूसरी लेन में जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी। गंभीर चोट आने से अशोक की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।